Siwan News

दवा व्‍यवसायी पर फायरिंग मामले में एक अपराधी गिरफ्तार, बक्‍सर जेल से जुड़ा कनेक्‍शन

​परवेज अख्‍तर, सिवान : 26 मार्च की रात शहर के फतेहपुर स्थित चंद्रज्योति सर्जिकल के मालिक अनिल यादव पर लूट में विफल होने पर अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने सीसी कैमरे से निकाले गए तस्वीर के आधार पर कांड में शामिल दूसरे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान दारौंदा के पकवलिया निवासी अजय सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने इसे इसके घर से गिरफ्तार किया है। मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार अजय ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह दवा व्यवसायी अनिल सिंह को गोली मारने में शामिल था। एसपी ने बताया कि रविवार को दारौंदा पुलिस एवं एसआइटी की संयुक्त छापेमारी के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के बाद अजय सिंह ने पुलिस को घटना के बारे में सारी जानकारी दिया। अजय की पहचान सीसी फुटेज में मुंह में गमछा बांधे व्यक्ति के रूप में हुई थी। अजय ने पूछताछ के क्रम मेंबताया कि वह बक्सर जेल में बंद चंदन सिंह के लिए काम करता है। दवा व्यवसायी से लूट की योजना चंदन सिंह के इशारे पर बनी थी। इसके लिए मार्च में अजय ने बक्सर जेल में जाकर चंदन से मुलाकात की थी। चंदन सिंह ने ही घटना को कैसे अंजाम देना है इसका पूरा खाका तैयार किया था। अजय ने पुलिस को बताया है कि चार-पांच माह पूर्व चंदन सिंह ने दवा व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी, लेकिन नहीं दिए जाने के बाद से लूट की योजना बनी थी। योजना में कौन-कौन शामिल होगा इसका पूरा डाटा चंदन सिंह ने ही दिया था। ज्ञात हो कि 26 मार्च को शहर के फतेहपुर दुर्गा मंदिर चुआठ गली तिवारी मार्केट स्थित चंद्रज्योति सर्जिकल के मालिक अनिल यादव को लूट की नियत से आए अपराधियों ने लूट में विफल होने के बाद गोली मार दी। गोली मारने वालों में तीन अपराधियों का चेहरा सीसी फुटेज में कैद हो गया था। जिसमें सीसी फुटेज में अजय सिंह शामिल था। मामले में पूछताछ जारी है एवं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बाल सुधार गृह में बंद तीन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने किया दवा व्यवसायी अनिल यादव गोलीकांड में शामिल बाल सुधार गृह छपरा में बंद तीन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में प्रे कर दिया है। एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बाल सुधार गृह में बंद करण यादव, रॉबिन महतो एवं ऋषभ राज को रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए प्रे किया गया है। दवा व्यवसायी गोलीकांड में तीनों की संलिप्तता का पुख्ता सबूत पुलिस के पास है एवं इन लोगों ने भी अपनी सहभागिता स्वीकार कर लिया है, लेकिन किसके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया, इसकी जानकारी के लिए पुलिस रिमांड पर ले रही है।
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस रिमांड पर लेगी।​

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024