परवेज अख्तर/सिवान: शहर मुख्यालय के बबुनिया मोड़ पर एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया. इस घटना में ई-रिक्शा सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक की पहचान शहर मुख्यालय के दक्षिण टोला के रहने वाले मनोज कुमार के 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के बबुनिया मोड़ से ई-रिक्शा स्टेशन के लिए जा रहा था.
वह जैसे ही बबुनिया मोड़ से सीवान रेलवे स्टेशन के लिए निकला तो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के बाद लोगों ने दौड़ते हुए ई-रिक्शा में फंसे युवक को बाहर निकाला. इसके बाद इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर गए. जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित युवक की इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक का बाया हाथ फैक्चर हो गया है. कोई घटना के बाद पीड़ित के परिजन अस्पताल में पहुंच गए है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…