Categories: छपरा

छपरा में सनकी हाथी पर पाया काबू, लोगों को हाथी के दहशत से मिली निजात

छपरा: जिले के एकमा प्रखण्ड के रीठ-मुकुंदपुर गांव के बगीचे में गुरुवार को चारा काटने के दौरान हाथी अपने ही महावत को कुचल कर मार डालने के बाद क्षेत्र में अनियंत्रित होकर भ्रमण कर रहा था। सारण वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह के निर्देशानुसार काफी मशक्कत के बाद तीसरे शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे वन विभाग के सारण रेंज ऑफिसर अजीत सिंह, फॉरेस्ट सब बीट ऑफिसर एकमा मनीष कुमार, डिपो इंचार्ज मनोरंजन सिंह व हाथी को नियंत्रित करने के लिए आए संजय गांधी जैविक उद्यान के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार की तीन सदस्यीय संयुक्त टीम की द्वारा आमडाढ़ी पंचायत के पचरुखिया गांव के बगीचे में हाथी को एक ट्रेंकुलाइज गन मार कर अचेत अवस्था में किया गया। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद 9:30 बजे रिवाइवल इंजेक्शन लगाकर हाथी को नॉर्मल किया गया। टीम द्वारा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पचरुखिया गांव के समीप स्थित ब्रह्म बाबा स्थान पर एक पेड़ में हाथी के पैरों को मोटे प्लास्टिक के रस्से के द्वारा ले जाकर बांध दिया गया।

इस दौरान हाथी के स्वामी सिवान जिले के अमलोरी गांव निवासी प्रवीण सिंह व उनके नजदीकी परिजनों के अलावा जिले-जवार के हाथियों के विशेषज्ञ महावतों की टीम भी मौजूद रहकर हाथी को नियंत्रित करने में सहयोग किया गया। एकमा पुलिस अंचल निरीक्षक बालेश्वर राय सहित थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी ने भी वन विभाग की टीम और ग्रामीणों को हाथी से सतर्क रहने हेतु जागरूकता फैलाने में सराहनीय भूमिका निभाई। इसके साथ ही एकमा और आसपास के इलाके के गांवों से लेकर नगर पंचायत बाजार एकमा, रसूलपुर चट्टी बाजार के अलावा विभिन्न सरकारी व निजी स्कूल संचालकों को हाथी द्वारा किसी अनहोनी की आशंका को लेकर व्याप्त दहशत के माहौल से निजात मिल गई। वहीं हाथी के नियंत्रित हो जाने की सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से सूचना मिलने के बाद हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों व युवाओं की भीड़ गौसपुर, देकुली व पचरुखिया व आमडाढ़ी गांवों के मध्य स्थित बगीचे में दिन भर उमड़ती रही। उधर हाथी के नियंत्रण में आ जाने के बाद हाथी के स्वामी प्रवीण सिंह भी शनिवार को राहत भरी सांस ली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026