परवेज अख्तर/सिवान: शव्वाल महीने का चांद शुक्रवार की संध्या दिखाई दिया। चांद देखने के लिए घर की छतों और खुले मैदानों में लोग एकत्रित थे। चांद का दीदार करने को हर नजर बेताब थी। अचानक किसी ने कहा कि वह देखो उधर देखो वृक्ष के पीछे बादलों से बाहर झांक रहा रहा है चांद। तभी किसी ने कहा हां हां दिख गया चांद,नजर आ गया चांद। धीरे धीरे हर बेताब नजर को चांद का दीदार होता चला गया। हर चेहरे पर मुस्कान फैल गई।
पटाखे फोड़कर कुछ नौजवानों ने खुशी व्यक्त की। देखने से ऐसा लग रहा था कि रमजान के रोजे अदा करने का रोजेदारों को इनाम मिल गया। असल में यह माना जाता है कि रोजेदारों के लिए ईद अल्लाह तआला की तरफ से इनाम है। देखते ही देखते ” ईद का चांद मुबारक ” की आवाज फिजाओं में गुंजने लगी। हर तरफ ईद की खुशियां छा गई। इस्लामी कैलेंडर के शव्वाल महीने का चांद नजर आने पर रमजान के एक महीने का फर्ज रोजा पूरा हो जाता है। अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…