Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कलश स्थापना के साथ श्रीकांत धाम में आठ दिवसीय अनुष्ठान शुरू

प्रवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित है श्रीकांत धाम श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में कलश स्थापना के साथ हैं आठ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। प्रथम दिन स्थानीय परिसर में अष्टभुजी मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई । जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अनुष्ठान आचार्य शैलेंद्र पांडेय द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ए के पांडेय ने बताया कि 8 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ किया जाएगा मंदिर के परंपरा के अनुसार नौवें दिन 51 कुंवारी कन्या का पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज कन्या पूजन धार्मिक सामाजिक दोनों दृष्टिकोण से आवश्यक है। जब तक बेटियों का सम्मान समाज में नहीं होगा तब तक सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। वहीं रामनवमी के दिन मंदिर परिसर में स्थित भगवान श्री राम का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा और फिर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय सामाजिक कार्यकर्ता नीलमणि पांडेय उर्फ लाल बाबू पांडेय मैनेजर साह संदीप कुमार मनीष कुमार विकास कुमार अमृत राज पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026