बड़ी खबर

भीषण अगलगी में आठ घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के कशिला पंचायत के पचबेनिया पश्चिम टोला गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई, जिसमें आठ घर जलकर राख हो गए। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक अनाज, कपड़ा, बिस्तर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। अगलगी में एक बाइक, दो साइकिल व दो मवेशी भी झुलस गए। घटना के बाद पांचों परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गए। वहीं घर में सोए हुए आठ बच्चों को लोगों ने खिड़की तोड़कर घर से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी लोरिक के घर खाना बनाने के दौरान आग से निकली चिंगारी ने अचानक झोपड़ी में जा गिरी, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की आठ झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी में घर में रखे भूसा, अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, एक बाइक, एक साइकिल दो मवेशी झुलस गए। इस घटना में करीब 10 लाख की संपत्ति होने का नुकसान है। आग इतनी तेजी से बढ़ रही थी कि एक तरफ से लोग बुझा रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ से आग की लपटें सामानों को अपने आगोश में लेती जा रही थी। आग की लपटों से दो पीपल के पेड़ भी झुलस गए हैं। किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से लगातार दो घंटा पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया गया। घर में सोए हुए आठ बच्चों की जिंदगी नवयुवकों ने घर का खिड़की तोड़कर बचाई। आग की सूचना मिलते ही असांव थाना के एएसआई सुधीर कुमार एवं मुखिया शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन को सूचना दी तथा और दरौली बीडीओ एवं सीओ को भी सूचना दी, लेकिन सीओ प्रखंड में नहीं होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। उनके सीआई ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि अग्निशमन समय से नहीं पहुंचा, जिसके कारण ज्यादा घर जल गए। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आग पर जब काबू पा लिया गया तो अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निपीड़ितों में पबेनिया गांव निवासी अच्छेलाल यादव, बृजा यादव, लोरिक यादव,रामचंद्र यादव, वीरबहादुर, रामनाथ यादव, शिवनाथ यादव, मुटुर माली, बिछिया कुंवर का घर शामिल। इस संबंध में दरौली बीडीओ लालबाबू पासवान ने बताया कि बुधवार की सुबह घटनास्थल पहुंचकर अग्नि पीड़ितों को मुआवजा दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026