Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जिले में मिले कोरोना के आठ नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 4424

परवेज़ अख्तर/सिवान:
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। जिले में गुरुवार को कोरोना महामारी के आठ नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस महामारी से जिले में अबतक 29 मरीजों की मौत भी हुई है।राज्य स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमित कुल व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4424 हो गई है। वहीं अब मात्र 40 संक्रमित व्यक्ति बचे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। अबतक कुल 4355 लोगों के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा चुका है,लेकिन लोगों में अब कोरोना को लेकर कोई भय नहीं है, जिस कारण जिले में कोरोना का प्रकोप हर रोज रफ्तार पकड़ रहा है।

इस महामारी की चपेट में जिले के अधिकांश लोग शामिल हो रहे हैं। जिले में प्रतिदिन दर्जनों संक्रमित मिल रहे हैं। गौरतलब है कि बिना मास्क घूम रहे लोगों के कारण अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इधर, मरीजों की संख्या बढ़ने इसके बावजूद स्थानीय लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। लोग खुलेआम बिना मास्क के ही बाजार में घूम रहे हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि गुरुवार को जिले में विभिन्न जगहों पर विशेष शिविर लगाकर 4594 सैंपल एकत्रित कर उनकी जांच की गई। इमसें ट्रू नेट द्वारा 168 तथा़ रैपिड एंटीजन किट द्वारा 4025 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 401 सैंपलों को जांच के लिए आरएमआरआई पटना भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026