परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सडीहा रेलवे ढाला के पास से नौ बाइक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने सभी को सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि जेल भेजे गए बाइक चोरों में बसंतपुर का दीपू राय, रोहित कुमार, राहुल कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार एवं नौशाद आलम भगवानपुर का कौड़िया के प्रदीप सिंह, महम्मदा का अवधेश यादव एवं गजियापुर के विक्की गुप्ता शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोरों के पास से चार मोबाइल एवं एक चाक़ू तथा मास्टर की व 51 सौ नगद रुपया भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बाइक चोर चोरी की बाइक बेचने के लिए सडीहा रेलवे ढाला के पास जमा हुए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोरों का आपराधिक रिकॉर्ड पता किया जा रहा है। बरामद बाइकों में तीन बाइक की पहचान कर ली गई है, जिसमें एक महादेवा, एक महाराजगंज एवं एक छपरा की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…