गोरियाकोठी

गोरेयाकोठी के सिसई में जमीन विवाद को लेकर सड़क पर पटक कर बुजुर्ग की हत्या, घर मे कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई तरकुल टोला में असामाजिक तत्वों ने जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग की सीमेंटेड सड़क पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। मृतक गांव के 75 वर्षीय रामचंद्र प्रसाद थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम बारिश के दौरान कुछ लोग रामचंद्र प्रसाद की जमीन को पानी निकासी के लिए काट रहे थे। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया।

इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। मृतक के परिजन अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि दो से तीन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी क्रम में बुजुर्ग को सीमेंटेड सड़क पर पटक दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।जिससे मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना गोरेयाकोठी थाने को दी गई।पुलिस ने देर शाम शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने देरी से आवेदन दिया है।इसलिए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026