परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेरियां गांव में गुरुवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर हो रही पंचायती के दौरान एक पक्ष के लोगों ने बुजुर्ग व उनके परिजनों के साथ मारपीट की. मामले में पीड़ित बुजुर्ग शिवदेव राय के बयान पर शुक्रवार को कांड संख्या 03/21 दर्ज की गई. बयान में कहा गया है की जमीनी विवाद को लेकर गुरूवार को मेरे जमीन पर कब्जा जमाए लोगों के बीच पंचायती हो रही थी.
तभी जमीन पर कब्जा जमाए मोहन राय, धनंजय राय, चंद्रमा राय, रंजय राय, भिखारी राय समेत 21 लोगों ने लाठी-डंडा, भाला, छुरी आदि से हमला कर दिया. हमला में मैं, मेरे तीन लड़के व मेरी पोती प्रियंका कुमारीं गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…