परवेज अख्तर/सिवान :- भटनी-सिवान रेलखंड के मैरवा पूर्वी ढाला के निकट सुमेरपुर में बाघ एक्सप्रेस से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। मृतक की पहचान सुमेरपुर गांव के जिग लाल चौहान के रूप में हुई है। जिगलाल चौहान मवेशी के लिए घास लेकर घर लौट रहा था। ट्रेन आने की सूचना के बाद सुमेरपुर रेलवे ढाला बंद हो गया। एक मालगाड़ी गुजरने के बाद ढाला खुलने की उसने कुछ देर प्रतीक्षा की और फिर वह रेल पटरी क्रॉस करने लगा। सिर पर घास की टोकरी होने से उसे ट्रेन आती हुई दिखाई नहीं पड़ी। इस दौरान गुजर रही 13020 डाउन बाघ एक्सप्रेस के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…