परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव में बुधवार को मामूली बात को लेकर पट्टीदारों ने मारपीट कर एक अधेड़ व्यक्ति को घायल कर दिया। इस भीखाबांध निवासी घायल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बिना कारण पट्टीदार के तीन लोगों ने चाकू एवं कट्टा लेकर जान से मारने की नीयत से मुझ पर हमला कर घायल कर दिया। जब शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना थाने को दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, एसआइ रमेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल व पिस्तौल की गोली बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। समाचार प्रेषण तक तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…