Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसंतपुर में ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- स्टेट हाईवे 73 पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपाह मोड़ के समीप सोमवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने सूचना दे कर पुलिस को बुलाया. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे एएसआई ललित यादव ने घायल को ट्रक के नीचे से बाहर निकाल बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां उसका प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे सिवान रेफर कर दिया.

तभी घायल के परिजन सूचना मिलने पर पीएचसी पहुंच गए. उसके बाद परिजनों के साथ घायल को एम्बुलेंस से सिवान भेज दिया गया. इलाज के लिए सिवान ले जाने के दौरान घायल अधेड़ ने कन्हौली बाजार के समीप दम तोड़ दिया. मृतक बसंतपुर थानाक्षेत्र के सूर्यपुरा के सुनर राम (60) बताये जाते है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यपुरा के सुनर राम सोमवार को घर से पैसा निकालने व कुछ अन्य जरूरी काम के लिए बसंतपुर आ रहे थे.

सुनर राम जैसे ही मलमलिया कि तरफ से बसंतपुर की तरफ आ रहे थे, तभी स्टेट हाइवे 73 पर सिपाह मोड़ के समीप एक ट्रक की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गए. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच घायल को पीएचसी लाई. उसके बाद घायल को उसके परिजनों के साथ स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया गया. सिवान ले जाने के दौरान अधेड़ ने कन्हौली के समीप दम तोड़ दिया. उसके बाद परिजन शव लेकर बसंतपुर पीएचसी के एम्बुलेंस पीएचसी पहुंच गए. समाचार प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम में नही भेजा गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026