गुठनी

तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के योगियाडीह-ममौर गांव बीच स्थित ओझा गड़ही तालाब में डूबने से एक बृद्ध महिला की मौत हो गयी. महिला गुठनी पश्चिमी निवासी कनक भुवन पासवान की पत्नी दुलारी देवी(65) है. सोमवार सुबह करीब 9 बजे दुलारी देवी गांव के बाहर ओझा गड़ही के तरफ दैनिक क्रिया कर्म के लिये गयी और तालाब किनारे साड़ी रख नहाने के लिये पानी मे गयी और फिसल कर गिरते हुये पानी मे डूब गयी. थोड़ी देर बाद खेत मे काम कर रहे किसी व्यक्ति ने सोचा बुढ़िया तालाब किनारे गयी और दिख नही रही है तो अन्य लोगों के साथ वहां जाकर देखा तो वह पानी मे डूबी नजर आयी.

ग्रामीणों ने तुरंत उसे निकाला तबतक वह बेजान हो चुकी थी उनलोगों ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने एसआई डी सिंह व विनोद कुमार को मौके पर भेजा जिनलोगों ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेज दिया. दुलारी देवी के तीन पुत्र है पर मौके पर कोई नही था सभी बाहर प्राइवेट नौकरी करते है और बुजुर्ग पति 75 वर्षीय कनक भुवन घर के कोने में निःसहाय पड़े है. कनक भुवन काफी बीमार व उम्र की मार से तंग अपनी पत्नी की मौत पर भी हिल डोल नहीं सकते और भावों से समझ कर व्यथित जरूर है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026