परवेज़ अख्तर/सीवान:- विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह विधायक बनने के बाद शुक्रवार को दरौंदा पहुंचे. जहां हजारों समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. बताते चलें कि अपने नेता के इंतजार में कार्यकर्ता सुबह से ही एक जगह गोलबंद नजर आए. नवनिर्वाचित विधायक ने व्यास सिंह ने कहा कि क्षेत्र की विकास के लिए जनता ने मुझे चुना है और में जनता के लिए खरा उतरुंगा. आज मैं इस पद पर जनता के चलते ही पहुंचा हूं. जिसका सारा श्रेय जनता को जाता है. हम यहां राज्य करने नहीं बल्कि जनता की सेवा करने के मकसद से आये है. कहा कि जनता के बीच एक भाई व बेटा बनकर उनकी सेवा करूंगा. जिस तरह मुझे दरौंदा की जनता की प्यार दुलार मिला हैं उसी प्यार दुलार के बदौलत में क्षेत्र की विकास में एक नई क्रांति लाऊंगा. इधर श्री सिंह के पहुंचते ही लोगों ने ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ उनका पुरजोर स्वागत किया और मिठाइयां बांटी. मौके पर धीरेन्द्र गुप्ता, मनु भारती, दीपक साह, सुजीत कुमार, उमाशंकर सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, अंबिका गिरी, रघुनाथ राम, रंजीत सिंह, मंटू तिवारी, कपिलदेव सिंह, सोनू यादव हनी सिंह, नाथ सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, रामदयाल प्रसाद, परशुराम भारती इत्यादि लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…