Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव:- दारौंदा के मतदान केंद्रों को सैनिटाइज व गोला घेरा बनाने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

27 तक मतदान केंद्रों को सैनिटाइज व गोल घेरा बनाने का कार्य बनाने का आदेश

परवेज़ अख्तर/सिवान:
कोविड-19 के बीच 3 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी है। इस मामले में दारौंदा के सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज करने एवं शारीरिक दूरी पहचान चिह्न ( गोला) बनाने का दिशानिर्देश दारौंदा प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। इसके लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की टीम गठित की गई है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा के सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज करने एवं शारीरिक दूरी पहचान चिह्न ( एक फीट का गोला घेरा) बनाने का दिशानिर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर तक इन मतदान केंद्रों में सैनिटाइज करने एवं शारीरिक दूरी पहचान चिह्न बनाने के लिए कहा गया है। 28 अक्टूबर तक सभी रिपोर्ट जिला में भेज दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मजदूरों की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर करना होगा, इसके लिए नोडल पदाधिकारी बीईओ शिवजी महतो को बनाया गया है। इनके साथ सेक्टर पदाधिकारी, किसान सलाहकार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, पंचायत के कर्मियों आदि की प्रतिनियुक्त की गई है। उन्होंने बताया कि दारौंदा के मतदान केंद्र संख्या 187 से 313 एवं 64 सहायक मतदान केंद्रों को सैनिटाइज एवं शारीरिक दूरी पहचान चिह्न बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर चुना, सैनिटाइज आदि के संसाधनों को उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी प्रखंड नाजिर को दी गई है। इसके लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पत्र भेजी है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024