परवेज़ अख्तर/सिवान:
दरौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के महागठबंधन के उम्मीदवार सह निवर्तमान विधायक सत्यदेव राम पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि रविवार को गुठनी प्रखंड के बाबा बालनाथ उच्च विद्यालय चित्ताखाल के प्रांगण में महागठबंधन के प्रत्याशी सत्यदेव राम और समर्थकों द्वारा प्रशासन को बिना सूचना दिए ही सभा का आयोजन किया गया था, इसको लेकर गुठनी सीओ शंभूनाथ राम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि महागठबंधन के उम्मीदवार द्वारा सक्षम पदाधिकारी से बिना किसी अनुमति के सभा की गई थी, इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सीओ के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…