हुसैनगंज में 8 अक्टूबर को 15 पंचायतों के 192 बूथों पर चुनाव होंगे

  • डीडीसी व डीपीआरओ ने केन्द्र का लिया जायजा
  • प्रखंड के प्रत्येक बूथ पर पांच ईवीएम लगाई जाएगी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। एमएस हाई स्कूल में बनाए हुए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र पर सीलिंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। 8 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर डीडीसी दीपक सिंह व डीपीआरओ राजकुमार गुप्ता वितरण केंद्र पहुंचे। वहां मतदान सामग्री के वितरण व सीलिंग संबंधित कार्यों का जायजा लिया। बीडीओ राकेश कुमार चौबे से चुनावी तैयारियों संबंधित आवश्यक जानकारियां लीं।

बीडीओ ने बताया कि 8 अक्टूबर को 15 पंचायतों के 192 बूथों पर चुनाव होंगे। जिसके लिए सीलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। प्रत्येक बूथ पर चार ईवीएम की व्यवस्था की गई है। वहीं मड़कन पंचायत में मुखिया प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने पर प्रत्येक बूथ पर पांच ईवीएम लगाई जाएगी। कुल मिलाकर 780 ईवीएम मशीनों से पंचायत चुनाव कराया जाएगा व प्रत्येक पंचायत के लिए 10 ईवीएम अतिरिक्त रखी जाएंगी। वहीं बैलेट पेपर का कार्य पूरा हो चुका है और मतदाता सूची जल्द ही बीएलओ द्वारा मतदाताओं को सौंपी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026