परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बिजली कंपनी ने बुधवार को 46 लोगों की बिजली गुल की है। इनके द्वारा कई माह से बकाया राशि जमा नहीं की जा रही है। सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि इन सभी पर 16 लाख 50 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। कहा कि शहर में डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि शहर के शेख मोहल्ला, चमड़ा मंडी व इस्माइल शहीद में सेक्शन एक के जेई आफताब आलम ने 18 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा है।
इन पर छह लाख 50 हजार का बिजली बिल बकाया है। वहीं शांतिनगर, पंचमंदिरा व आसीनगर में सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार ने 15 लोगों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर पांच लाख 50 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। दूसरी ओर सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार ने लक्ष्मीनगर गली नम्बर वन, राजा सिंह कॉलेज व तुलसीनगर में 13 लोगों का कनेक्शन काटा है। इन पर 13 चार लाख 50 हजार से अधिक का बिल बकाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…