शहर में फिर कटा 29 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन

  • 30 लोगों को थमाया गया दस दिनों का डिस्कनेक्शन नोटिस
  • बगैर बकाया रुपए जमा किए बिजली जलाने पर एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के स्टेशन रोड, दक्खिन टोला, पुरानी किला, कंधवारा व नवलपुर के आसपास के मोहल्लों में बिजली कम्पनी ने डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान करीब सात लाख बकाया रखने वाले 29 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने कहा कि कम्पनी मुख्यालय के निर्देश पर सघन डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। कनेक्शन कटने के बाद बगैर बकाया रुपये जमा किए और बिना आरसी रसीद के बिजली जलाने पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में स्टेशन रोड, पुरानी किला व दक्खिन टोला में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्यारह बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। इन लोगों पर दो लाख 68 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है।

वहीं स्टेशन रोड, पुरानी किला व दक्खिन टोला में छह लोगों को डिस्कनेक्शन नोटिस दिया गया। इन छह बकाएदारों पर करीब एक लाख 30 हजार रुपए का बकाया है। जबकि सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार ने नई किला, नवलपुर व नवलपुर तकिया में डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान एक लाख 75 हजार बकाया पर ग्यारह लोगों का कनेक्शन काटा गया। वहीं दो लाख पांच हजार बकाया रखनेवाले पन्द्रह लोगों को नोटिस भी दिया गया। दूसरी ओर सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में कंधवारा मौजे में सात बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन लोगों पर दो लाख 60 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। वहीं जेई ने नौ लोगों को डिस्कनेक्शन नोटिस भी थमाया। नोटिस पाने वालों पर एक लाख 76 हजार का बिल बकाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026