परवेज अख्तर/सिवान:
बिजली विभाग ने विद्युत विपत्र का भुगतान नही करने वालो के प्रति कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. विभाग ने अभियान चला कर बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है. बुधवार को विभाग के सहायक विद्युत अभियंता शकील अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने बसंतपुर क्षेत्र के बिशुनपुरा, खवासपुर, शहरकोला, कोडर आदि गांव के 40 बकायेदारों का बिजली आपूर्ति बंद कर दी.
विभाग के जेई नीरज कुमार ने बताया की पांच हजार से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा जा रहा है. नोटिस देने के एक सप्ताह के अंदर बिल का भुगतान नही होने पर उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जा रही है. अभियान के तहत एक फरवरी से अबतक बसंतपुर फीडर के 150 व भगवानपुर फीडर के 120 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है. टीम में जेई नदीम हसन, लाइनमैन मनौवर हुसैन, पिंटू कुमार आदि शामिल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…