परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा प्रखंड के रसूलपुर पंचायत के रसूलपुर में गांव का विकास बिजली के साथ के तहत रविवार को विद्युत अवर प्रमंडल महाराजगंज के तत्वावधान में विद्युत विभाग एवं उपभोक्ताओं के संयुक्त समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यपालक अभियंता सिवान विक्की कुमार, एसडीओ विद्युत अवर प्रमंडल महाराजगंज शकील अहमद स्मार्ट पावर इंडिया के स्टेट हेड(बिहार/झारखंड) हरिओम मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, प्रिंस कुमार एवं आरपीएफ विपुल कुमार सिंह को पैक्स अध्यक्ष रामेश्वर राय एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों से किसानों को मुहैया कराने की बात कही गई। वहीं पदाधिकारियों द्वारा समय पर बिल जमा करने का अनुरोध किया गया। इच्छुक किसानों को बोरिंग हेतु बिजली कनेक्शन दिलाने का अनुरोध किया गया। इस दौरान ग्रामीण कौशल कुमार राय, विजय राय, सोनू कुमार धर्मदेव प्रसाद, पंकज कुमार, बबन प्रसादसमेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…