परवेज अख्तर/सिवान :- बसंतपुर मुख्यालय के बीआरसी के समीप शुक्रवार की सुबह यूकेलिप्टस का पेड़ ग्यारक हजार वोल्ट के तार को तोड़ते हुए औंध गया. गनीमत रही की इस दौरान कोई हादसा नही हुआ. पेड़ के गिरने से एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया. पेड़ गिरने के बाद बसंतपुर के कुछ जगहों की विद्युत-आपूर्ति बाधित हो गई. पेड़ गिरने के बाद कुछ लोगों ने पेड़ की चोटी-मोटी टहनियों को काट लिया.
सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे व बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए प्रयास में जुट गए. लाइनमैन मनौवर हुसैन के नेतृत्व में विभाग के कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद ग्यारह हजार वोल्ट के तार को जोड़ा. उसके बाद शुक्रवार की शाम बिजली आपूर्ति बहाल हुई. बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…