परवेज अख्तर/सिवान : शहर में महावीरी मेला व जुलूस का आयोजन सोमवार की रात में किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार की रात शहर में रात नौ बजे से लेकर अगले आदेश तक बिजली की सप्लाई ठप करने का निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया है। विद्युत विभाग के सदर एसडीओ अभय मौर्य ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे से शहर में बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। पूरी रात विद्युत विभाग की तरफ से शहरी क्षेत्र के सारे जेई रात में भ्रमण कर तारों पर नजर रखेंगे। इसके बाद सुबह में आदेश मिलते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। पुन: इसके बाद बुधवार की दोपहर एक बजे से शहर में सप्लाई ठप कर दी जाएगी जो रात के दस बजे के बाद आदेश मिलते ही शुरू की जाएगी। इस दौरान शहर में लोगों को सोमवार की रात बिजली के नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जबकि बुधवार की दोपहर से बाद रात तक लोगों को इंवर्टर के सहारे ही रहना पड़ेगा।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…