Siwan News

गबन: सिवान में कॉलेज के प्रिंसिपल अमित कुमार सिंह गिरफ्तार

गबन के मामले में चल रहे थे फरार

परवेज़ अख्तर/सिवान: मंगला कमला कॉलेज में हुई गबन के मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारी के पर्यवेक्षक टिप्पणी के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीवान के न्यायालय में प्रस्तुत किया।जहां न्यायाधीश ने उन्हें जेल की हवा खिला दी। प्राप्त विवरण के मुताबिक बीते वर्ष 9 दिसंबर 2019 में मंगला कमला कॉलेज के गबन मामले की एक नामजद  प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।दर्ज प्राथमिकी में छः लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी के पर्यवेक्षक टिप्पणी प्राप्त होने के पश्चात पुलिस ने पूर्व में दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी बीच तीसरे आरोपित कॉलेज के प्रिंसिपल दरभंगा जिला निवासी अमित कुमार सिंह को भी पुलिस ने धर दबोचा।बाद में पुलिस ने सारी कागजी कोरम पूरा करने के बाद शुक्रवार को उन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीवान के न्यायालय में प्रस्तुत किया।जहां न्यायाधीश ने उन्हें जेल की हवा खिला दी।इस संबंध में थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि दर्ज कांड के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं।श्री सिंह ने बताया कि फरार रहने की स्थिति में उन लोगों के विरुद्ध है न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026