Categories: पटना

सम्राट अशोक-औरंगजेब प्रकरण…. BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने साहित्यकार के खिलाफ दर्ज कराया FIR…..

पटना: सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने पर बिहार की राजनीति गरम है। जेडीयू ने साहित्यकार को बीजेपी का नेता बताते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ पीएम मोदी से पुरस्कार वापस लेने को लेकर अभियान छेड़ दिया है। जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं उपेन्द्र कुशवाहा लगातार लेखक दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने बुधवार को बिना नाम लिये जेडीयू नेताओं पर जरूर हमला बोला लेकिन आज उन्होंने सम्राट अशोक को औरंगजेब से तुलना करने वाले साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज कराया है. संजय जायसवाल ने पटना के कोतवाली थाने में साहित्यकार के खिलाफ एक खास समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए केस कराया है. बीजेपी अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने को कहा है।

बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने थाने में दिये आवेदन में लिखा है कि दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक पर एक किताब लिखी है. उन्होंने सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से की है. अपने विकीपीडिया पेज पर दया प्रकाश सिन्हा अपने आप को बीजेपी कल्चरल सेल का नेशनल कन्वीनर और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस का उपाध्यक्ष बता रहे हैं। संजय जायसवाल ने अपने पत्र में कहा है कि दया प्रकाश सिन्हा ने बीजेपी कल्चरल सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जो बात कही है वह पूरी तरीके से गलत है. वह बीजेपी कल्चरल सेल को लेकर पूरी तरीके से गलत सूचना दी है .इससे बीजेपी की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. ऐसे में दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाय।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026