परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदुसार हामिद पूरब टोला गांव में एक वृद्ध की मौत हो गयी.मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी संजीव कुमार तिवारी के रूप में की गयी घटना के संबंध में मृतक के परीजनो ने बताया कि मृतक संजीव कुमार तिवारी रात में खाना खा कर दो मंजिल पर अपने रूम में सोने चले गया. सुबह सात बजे तक वह नही उठा.जिसके बाद परिजनों ने जाकर आवाज लगाई लेकिन अंदर से आवाज नही आयी. जिसके बाद लोगो ने दरवाजे को तोड़ कर देखा तो मृतक का शव पड़ा हुआ है.मृतक के शरीर पर कोई दाग- धब्बे नही थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.मृतक अपने दो बेटियों के साथ रहता था.परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक लघु सिंचाई प्रमण्डल सिवान में कोष रक्षक के पद पर कार्यरत था.वही लोगो मे यह भी चर्चा बनी हुई है कि मृतक की दो शादियां हुई है.एक जिसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है.वही मृतक ने दूसरी शादियां भी की थी.जो कि दूसरी पत्नी मृतक के साथ घर पर नही रहती थी.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026