सिवान नगर परिषद् के कर्मियो ने मनाई बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर पुण्य तिथि

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान नगर परिषद् के कर्मियो ने मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष अमित कुमार गोंड के अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर के पुण्य तिथि के अवसर पे नगर परिषद सिवान से अंबेडकर पार्क के लिए मार्च निकाला और मार्च अंबेडकर पार्क पहुंच बाबा साहेब के प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई सभा को संबोधित करते हुए अमित कुमार गोंड ने कहा की आज के इस फासीवादी युग में बाबा साहेब के सिद्धांतो और उनके दलित शोषित दबे कुचले को आवाज दिलाने और उनके लिए किए कार्यों को पढ़ना और उसको अपने अंदर उतारना बहुत जरूरी हो गया है.

जबसे बीजेपी की सरकार आई है गरीब, कमजोर, मजदूर शोषित वर्ग का और शोषण जुल्म बढ़ गया है महंगाई अपार बढ़ती जा रही है और रोजगार गायब है गरीब लोग भुखमरी के तरफ बढ़ रहे है सरकार केवल हिंदू मुस्लिम गाय गोबर मंदिर मस्जिद में लोगो को उलझाई हुई है इस लिए आज बाबा साहेब के सिद्धांतो पे चलना बहुत जरूरी हो गया है तभी हम सभी इस फासीवादी सरकार को हरा पाएंगे इस मौके पे आइसा नेता विकाश यादव,विनोद जी,मंतोष जी,संजय जी,दीपक जी,प्रदीप जी,कल्लू जी, आजाद जी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026