पटना: बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए. पुलिस ने मौके से घायल बदमाशों समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने उनसे हथियार भी बरामद किए हैं. मुठभेड़ में घायल बदमाशों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
पुलिस ने यह कार्रवाई जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के भदास गांव में की है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से 2 देशी कट्टा, 1 कारतूस, दो खोखा, 2.3 किलोग्राम गांजा, 2 टांगी और चार मोबाइल जब्त किए हैं. गिरफ्तार 6 बदमाशों में से एक बदमाश अजय महंत पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 2017 से फरार चल रहा था.
इधर, एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि ये सभी बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे. लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंच कर इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. बदमाशों ने पुलिस को देख कर फायरिंग की थी. लिहाजा पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. दोनों तरफ से कई राउंड की फायरिंग हुई है जिसमें दो बदमाश घायल हुए.

पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…