सीवान के अस्पताल रोड से पकड़ी बंगाली मोड़ तक हटाया गया अतिक्रमण

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान शहर के मुख्य सड़कों पर जाम और अतिक्रमण के कारण रोजाना राहगीरों व वाहन चालकों को फजीहज झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर शुक्रवार को अचानक सदर एसडीओ श्री रामबाबू बैठा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ बुलडोजर लेकर शहर के अस्पताल रोड पहुंचे और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की।शहर के अस्पताल मोड़ से पकड़ी बंगाली मोड़ तक फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान जेसीबीसी से पक्की सीढ़ियों को तोड़ा गया। वहीं झोपड़ी व गुमटियों को भी हटाया गया। करीब दो घंटे तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद मुख्य सड़कें चौड़ी दिखने लगी।पदाधिकारियों ने विभिन्न दुकानों के आगे लगे होर्डिंग बोर्ड व एस्बेस्टस लगा कर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़वा दिया।

अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए सदर एसडीओ ने कहा कि अगर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नाला तक दुकान लगाए दुकानदारों को तो प्रशासन ने राहत दे दिया लेकिन इसके बाद जिनकी भी दुकानें रखीं हुई पाई गईं उन दुकानों को हटा दिया गया।

टीनशेड बुलडोजर लगाकर तोड़ दिए गए। कई जगहों पर दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास भी किया, हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते वह विरोध नहीं जता सके।कार्रवाई के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार,पचरुखी सीओ धर्मनाथ बैठा ,सदर सीओ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव,नगर थाना के एसआई अजय कुमार द्विवेदी सहित पुरुष व महिला बल व नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026