परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा उच्च न्यायालय के निर्देश पर दारौंदा बाजार से शनिवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अधिकारी दलबल के साथ तैनात थे। सीओ दीनानाथ कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद दारौंदा बाजार की सरकारी भूमि से 13 दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई थी।
काफी संख्या में पुलिस बल के साथ जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान कई बार प्रशासन व दुकानदारों के बीच नोंकझोंक भी हुई। सीओ ने बताया कि पक्के मकान होने की वजह से समय लग रहा है। यदि शनिवार को पूरा नहीं हो पाया तो जिला को सूचना दी जाएगी। जिला से जो निर्देश मिलेगा। उसका पालन शत-प्रतिशत किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…