Categories: पटना

सगाई फिर कोर्ट मैरिज! ‘पहेली’ बनी तेजस्वी यादव की शादी, खुश नहीं हैं पिता लालू प्रसाद यादव

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को सगाई कर रहे हैं. इस खबर से सामने आने के बाद पूरे देश में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. हालांकि, सूत्रों की मानें तो तेजस्वी की सगाई और शादी को लेकर पिता लालू यादव खुश नहीं हैं. परिवार के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि तेजस्वी का कोर्ट मैरिज में भी हो सकता है.

मीसा भारती ने कही बड़ी बात

बता दें कि अभी तक केवल तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने ही सोशल मीडिया पर भाई की शादी को लेकर खुशी जताई है. जबकि परिवार के किसी सदस्य ने इस शादी को लेकर अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. मीसा भारती (Misa Bharti) ने तो इस बात की जानकारी होने से भी इंकार दिया है. उनका कहना है कि तेजस्वी की शादी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

जानकारी के अनुसार कल होने वाली सगाई को लेकर तेजस्वी दिल्ली में हैं. वहीं, पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी भी दिल्ली में ही हैं. लेकिन वे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के घर पर हैं. पटना से लेकर दिल्ली तक हर किसी को शादी के न्योता का इंतजार है, पर किसी को अब तक कोई संदेशा नहीं मिला है.

बता दें कि इससे पहले चर्चा थी कि तेजस्वी की सगाई में परिवार के लोगों के साथ केवल खास दोस्त ही शामिल होंगे. कुल मिलाकर 40 से 50 लोगों के शामिल होने की जानकारी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026