Jiradei News in Hindi

जीरादेई के भरथुई में ट्रक की चपेट में आने से इंजीनियर की दर्दनाक मौत

परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र भरथुई मोड़ के समीप हाइवा की चपेट में आने से एक इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जीरादेई के तरफ से एक हाइवा कहीं जा रही थी. तभी पिछे से एक बाइक सवार ने ओवरटेक करते हुए आगे निकलने का प्रयास किया लेकिन अनियंत्रित होकर हाइवा की चपेट में आ गया और हाइवा ने उसे रौंद दिया. इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया.रोड पर खून से लथपथ पड़े घायल को देखकर किसी ने इसकी सूचना किसी ने जीरादेई थानाध्यक्ष को दी।सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से उसे पुलिस जिप्सी में ही लेकर प्राथमिक उपचार हेतु सीवान सदर अस्पताल भर्ती कराया.जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी स्वर्गीय धर्मदेव सिंह का पुत्र के जय प्रकाश सिंह के रुप में की गई है.अस्पताल परिसर में बातचीत के दौरान परिजनों ने बताया कि मृतक गंडक विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है.

इधर घटना के बाद हाइवा के चालक अपनी गाड़ी छोड़ मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया.पुलिस घटनास्थल से हाइवा को लेकर थाने चली गयी.पुलिस हाइवा के नंबर से मालिक का पता कर रही है.जीरादेई थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.जिसके बाद मैं घटनास्थल पहुंच उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उसकी मौत हो गई.वहीं दूसरी तरफ सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुँचे बगौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र शर्मा व अन्य ने गहरी शोक ब्यक्त की है।वहीं जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026