परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर जी.बी.नगर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब कारोबारी के घर से मोटरसाइकिल में रखा गया अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया। बतादें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कतालपुर गांव निवासी उमेश साह के पुत्र रोहित कुमार मोटरसाइकिल में शराब लेकर पहुंचाने के लिए जा रहा है. जिसको लेकर जी.बी. नगर थाना के सहायक प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में आनन-फानन में छापेमारी दल का गठन करते हुए छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी रोहित कुमार के दरवाजे पर खड़ी एक लाल रंग की BR 28 B 8742 मोटरसाइकिल से इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब 180ml 20 तथा 8pm 180ml के 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी रोहित कुमार से आवश्यक पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…