छपरा

बन्द खटाल से दूसरी बार भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, प्राथमिकी दर्ज

  • पहले दिन 12 कार्टून में 288 तो दूसरे दिन 10 कार्टून में 240
  • थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि आपके आस पास में अवैध शराब का भंडारण या बिक्री किया जा रहा है तों इसकी गुप्त सूचना उन्हें दें.

छपरा: जिले के मशरक प्रखण्ड कार्यालय के सामने बन्द पड़े खटाल से गुप्त सूचना के आधार पर दो दिनों के अंतराल छापेमारी कर मशरक पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया। दोनों दिनों में टोटल 528 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया।मामले में किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तार की खबर नही है।किन्तु प्राथमिकी में पुलिस ने कारोबारियों को नामजद किया है।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को गुप्त सूचना मिली कि उक्त स्थल पर कारोबारियों द्वारा शराब का भंडारण किया गया है।

मौके पर थानाध्यक्ष ने विशेष छापेमारी दल क गठन किया जिसमें गश्ती पुलिस प्रभारी पुअनि अरविंद कुमार शर्मा , सअनि अजय कुमार सिंह एवं पुलिस बल से छापेमारी कराई। जहां पहले दिन की पुलिस ने तलाशी के दौरान 12 कार्टून में 288 बोतल और दूसरे दिन की छापेमारी में 10 कार्टून में 240 शराब बरामद किया। पुलिस ने बरामद शराब को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026