परवेज़ अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव में अब मात्र पांच दिन शेष रह गए हैं। अधिकारियों का दौरा, बैठक का दौर जोर पकड़ रहा है। सोमवार को एसडीओ मंजीत कुमार ने अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सेक्टर पदाधिकारियों, सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुविधाएं सुनिश्चित कर लें। कहीं कोई कमी नहीं रह जाए इस पर पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर मतदाताओं को किसी प्रकार की शिकायत न मिले। यदि शिकायत मिलती है तो संबंधित सेक्टर पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर शौचालय, बिजली, चापाकल, भवन सुनिश्चित कर लेना है।साथ ही मतदान कर्मियों को भोजन बनाने के लिए रसोइयों की नियुक्ति हो जानी चाहिए। एसडीओ ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उनके लिए ट्राइ साइकिल, व्हील चेयर की व्यवस्था मतदान केंद्र पर रहनी चाहिए। वहीं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उनके-उनके क्षेत्रों में जिलाबदर, सीसीए, 107 की कार्रवाई भी सुनिश्चित कर लें। बैठक में एसडीपीओ हरीश शर्मा, डीसीएलआर प्रवीण कुमार, बीडीओ नंद किशोर साह, बीडीओ डॉ. अभय कुमार, बीडीओ, मुकेश कुमार सहित महाराजगंज, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, भगवानपुर, गोरेयाकोठी प्रखंड के सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…