Categories: पटना

रोशनी से नहाया पूरा बिहार, हर तरफ दिखाई दिया दिवाली का उल्लास

पटना: पिछले साल कोरोना के कारण दीपावली की खुशियां भी क्वारंटाइन हो गई थीं। न वो उल्लास ही था और न ही जोश। बीमारी के डर के बीच लोगों ने दीपावली पर सिर्फ खानापूरी की थी। इस साल लोगों ने राहत की सांस ली ली तो दीपावली पर उसका उत्साह भी दिखाई दिया है। बाजारों से लेकर घर तक जगमगा उठे हैं। गांव से लेकर शहर तक लोगों में दीप उत्सव का उत्साह देखने को मिल रहा है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर से लेकर सभी जिलों में शाम ढलते ही जगमग दीपों की रोशनी नजर आई। रंग बिरंगी लड़ियां लोगों के घरों पर रोशन हो गईं। अररिया में आकर्षक तोरण द्वार दिखाई दिये। काली मंदिर भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

दुर्गापूजा के बाद पुलिस की चुनौती दिवाली और काली पूजा पर शांति बनाए रखने की है। दोनों त्योहरों के मद्देनजर पुलिस ने राज्य के 28 जिलों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जो सांप्रदायिक दृष्टिकोण ने संवेदनशील माने जाते हैं। पुलिस मुख्यालय ने इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इसके अतिरिक्त त्योहारों के मद्देनजर कई अन्य दिशा-निर्देश जिलों के एसएसपी और एसपी को दिए गए हैं।

त्योहार के दौरान इन जिलों पर विशेष फोकस

दिवाली और काली पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील जिलों को चिह्नित करते हुए दिशा-निर्देश दिए हैं। सांप्रदायिक लिहाज से पटना, भोजपुर, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, सीवान, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, गया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, अरवल, शिवहर, सीतामढ़ी और सारण संवेदनशील हैं। पुलिस मुख्यालय ने इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खासकर असमाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। असमाजिक तत्व त्योहारों पर शांति व्यवस्था को भंग करने की फिराक में रहते हैं। ऐसा न हो इसके लिए रात के वक्त गश्ती दल को सक्रिय रखने के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।

अग्निशमन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसएसपी और एसपी को दिए निर्देश में दिवाली पर अग्निशमन दल को मुस्तैद रखने को कहा है ताकि पटाखों या शॉर्ट सर्किट के कारण अगलगी की घटनाओं से निपटने में देर न हो। पुलिस मुख्यालय ने वैसे इलाके जहां पर्व-त्योहार पर पूर्व में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हुई हैं वहां विशेष प्रशासनिक सतर्कता बरतने के भी आदेश दिए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026