पटना: बिहार में लगातार बालू के अवैध खनन को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में आज एक बार फिर से आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा एक बड़े अधिकारी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। बताया गया कि EOU ने बिहटा के तत्कालीन अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है।
अंचलाधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने आज से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस संबंध में बीते गुरुवार को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसके बाद आज आर्थिक अपराध इकाई कार्रवाई करने के लिए पहुंची है।
उक्त कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी के नेतृत्व में की जा रही है। जिसमें भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ गांव स्थित पैतृक आवास तथा पटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित रंजन पथ स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है बताया जा रहा है कि अंचलाधिकारी लाखों रुपए की संपत्ति होने की जानकारी मिली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…