Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैट्रिक के एडमिट कार्ड में त्रुटि से दर्जनों छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 21 फरवरी से होने वाली मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्गत एडमिट कार्ड में कई त्रुटि होने के कारण दर्जनों परीक्षार्थियों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी किए गए एडमिट को जब छात्रों के हाथों में दिया गया तो दर्जनों छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में त्रुटि की बात सामने आने लगी। इस कारण वैसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल नहीं होने का डर है। विद्यालय की छात्रा रानी खातून एवं दौलत खातून के एडमिट कार्ड में उर्दू विषय की जगह संस्कृत प्रिंट होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रानी एवं दौलत ने कभी संस्कृत की पढ़ाई नहीं की है, अब एडमिट कार्ड में संस्कृत छपे होने से दोनों परीक्षा में क्या लिखेंगी। वहीं विद्यालय की छात्रा प्रियंका कुमारी, सुगांति कुमारी, नेहा कुमारी एवं शशिकांत कुमार के एडमिट कार्ड में तो 6 विषय की जगह सिर्फ 2 विषय का ही छपा होना सबसे बड़ी समस्या बन गई है। महज दो विषय की परीक्षा में शामिल होकर कैसे उन्हें बिहार बोर्ड उत्तीर्ण करेगा। साथ ही संध्या व साहिन परवीन के एडमिट कार्ड में फीमेल की जगह मेल प्रिंट है। ऐसी समस्या दर्जनों छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में दिखाई दे रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024