परवेज अख्तर/सिवान: नौतन थाना परिसर से गिरफ्तार हत्याकांड का अपराधकर्मी गुरुवार की सुबह 6 बजे के आसपास फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है परंतु 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ने में असफल है. मालूम हो कि 9 मई को सत्येंद्र सिंह के लड़का मणिकांत सिंह की हत्या कर घर से पश्चिम 200 गज दुर झरही नदी में फेंक दिया था. मामले में उत्तराखंड निवासी राजवीर नामक युवक को पुलिस ने 10 मई को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही थी. पूछताछ में राजवीर ने मणिकांत सिंह की बांस से गर्दन में घोंपकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी. हत्या का कारण मणिकांत सिंह और राजवीर के बीच किसी बात को लेकर अनबन होना बताया जाता है. गुरुवार को पुलिस उसे जेल भेजने के तैयारी कर रही थी. तभी मौका का लाभ उठाकर थाने के पीछे से चारदीवारी फांद कर भाग गया. किसी को भनक तक नहीं लग पायी. उसके बाद थाने में अफरातफरी मच गया. 24 घंटे बाद भी पुलिस गुप्त रूप से उसे ढूंढना चाही, परंतु सारे प्रयास नाकाम साबित हुआ.
हथकड़ी लगी रहती तो नहीं भाग पाता
शौच करने के बाद पुलिस हथकड़ी लगा दी होती और सही निगरानी रखती तो अपराध कर्मी थाना परिसर से भागने में सफल नहीं हो पाता. परंतु पुलिस बिना हथकड़ी लगाए उसे बैरंग बिठा रखी थी. राजवीर नौतन थाना के शराब कांड में दो से तीन बार जेल जा चुका है. सूत्रों का कहना है कि इसके विरुध उत्तर प्रदेश और सीवान के कई थानों में मामला दर्ज है. खालवा गांव के लोगों ने बताया कि यह उत्तराखंड का रहने वाला है और खलवा गांव में दो-तीन साल से रह कर शराब की तस्करी व छिंतइ आदि किया करता था. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. तलाश की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…