परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हुसैना बंगरा गांव में डकैती की घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस लगातार अंधेरे में तीर चलाकर घटना में शामिल बदमाशों की तलाश करने में जुटी है. पुलिस सीसीटीवी व सर्विलांस के जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. लेकिन पुलिस की यह धीमी चाल नागरिकों के मन में प्रश्नचिह्न बना रही है.
बता दें कि पुलिस ने पर्दाफाश के लिए कई टीमें लगाई हुई हैं तथा इस मामले में कई सिंदिग्धो से शक के आधार पर भी पूछताछ कर चुकी है. जिसके बाद पुलिस के हाथ कोइ ठोस सबूत नहीं लगा हैं. बता दें कि बीते शनिवार कि रात थाना क्षेत्र के हुसैना बंगरा गांव निवासी रेलवे के रिटायर्ड कर्मी फतेह सिंह के घर में घुसकर 8 से 10 नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को बंधक बनाकर डकैती डाली थी. जिसमें 50 हज़ार नगद सहित करीब 10 लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए थे. जिसके बाद एसपी अशोक सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…