सीवान में सात तक भरे जाएंगे स्नातक सत्र 2021-24 के परीक्षा फार्म

परवेज अख्तर/सीवान: जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से संबद्ध व अंगीभूत महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक पार्ट वन सत्र 2021-24 के परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म भरने की तिथि का भी निर्धारण कर दिया गया है। डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार पड़ित ने बताया कि सभी अंगीभूत व संबद्ध कालेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा गया है। बताया कि जारी निर्देशानुसार पार्ट वन में 75 फीसदी उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को 31 जनवरी से सात फरवरी तक अपना परीक्षा फार्म आनलाइन भरने की बात कही गई है। छात्रों को विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट जेपीवीएडमिशन डाट ओआरजी पर आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद छात्रों को उसकी प्रिंट आउट कापी भी कालेज में जमा करनी होगी।

आनर्स के परीक्षार्थियों को 420 तथा जनरल कोर्स के छात्रों को देने होंगे 395 रुपये शुल्क :

मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा शुल्क के रूप में आनर्स के परीक्षार्थियों के लिए 420 तथा जनरल कोर्स के छात्रों के लिए 395 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रपत्र के साथ छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट परीक्षा का अंकपत्र, एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन स्लीप की सत्यापित फोटो कापी भी कालेज में जमा करनी होगी। कालेज द्वारा विश्वविद्यालय को छात्रों का फार्म व शुल्क जमा करने के लिए 8 फरवरी को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि पूर्व के सत्र में पार्ट वन की परीक्षा में अनुत्तीर्ण या प्रमोटेड छात्र भी आनर्स एवं सब्सियडरी विषय की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026