परवेज अख्तर/सिवान:
उत्पाद विभाग टीम ने मंगलवार की रात्रि तकरीबन 2:30 बजे बहरिया थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर लिया. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सियाड़ी गांव में एक बंद मकान में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखी हुई है. तभी उत्पाद टीम द्वारा रमेश भगत के घर में छापामारी की गई तो छापेमारी के दौरान बंद मकान से 7441 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
वही शराब तस्कर रमेश भगत और राकेश राम भागने में सफल रहे. उत्पाद विभाग मध निषेध अधिनियम 2016 के तहत दोनों शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि इस मकान से शराब बरामद की गई थी उसे जब करते हुए मकान को विधिवत सील कर दी गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…