गोपालगंज में दिखा रोमांचक मुकाबला, हारते-हारते जीती बीजेपी; कई राउंड में आरजेडी रही आगे

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव की मतगणना धड़कनें रोक देने वाली थी। हर अगले राउंड के बाद भाजपा व राजद समर्थकों की सांसें जम व पिघल रही थीं। जैसे- जैसे मतगणना आगे बढ़ रही थी,रोमांच बढ़ता जा रहा था। दोनों प्रतिद्वंद्वियों के मतों की गिनती में आगे-पीछे चलने का रूझान पोस्टल बैलेट की गिनती से ही शुरू हो गया था।

पोस्टल बैलेट में राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता आगे चल रहे थे। दूसरे चक्र की गिनती में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी महज 335 मतों से आगे हो गईं। इसके बाद हर राउंड के साथ मतों का अंतर घटता-बढ़ता रहा है। दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने एक बार फिर 634 मतों से राजद प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया। 11वें राउंड से मतों का अंतर फिर कम होने लगा। लेकिन, फिर तेरहवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 1658 मतों से बढ़त बना ली। अठारहवें राउंड के बाद भाजपा की बढ़त घट कर महज 59 मतों की रह गई। इसके बाद 20 वें राउंड में राजद प्रत्याशी ने 1135 मतों की बढ़त बना ली। इसकी आधिकारिक घोषणा होते ही राजद खेमे में एकबारगी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

इसके बाद सांप-सीढ़ी के खेल की तरह दोनों प्रत्याशी आगे-पीछे होते रहे। 21 वें राउंड में रोमांच तब बढ़ गया जब राजद प्रत्याशी की बढ़त घट कर महज 65 की रह गई। मतगणना केंद्र के बाहर खड़े दोनों पार्टियों के समर्थकों पर जीत-हार के भाव आ और जा रहे थे। लेकिन, एक बार फिर 22वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 607 मतों की हो गई। अंतत: 24वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ने राजद प्रत्याशी को 1794 मतों से पराजित कर दिया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026