परवेज़ अख्तर/सीवान:
रविवार की दोपहर पुलिस कप्तान अभिनव कुमार ने नगर थाना का औचक निरिक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिश्ता कक्ष के सभी फाइलों को बारी-बारी से अध्ययन किया। अध्ययन के बाद उन्होंने थाने में सभी पुलिस पदाधिकारी को लंबित पड़े कांडों का निष्पादन त्वरित करने का दिशा निर्देश देते हुए कई लंबित पड़े आपराधिक मामलों पर गहन चर्चा करते हुए दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता को कई दिशा निर्देश दिए।
यहाँ बताते चलें कि इस सप्ताह में पुलिस कप्तान ने नगर थाना का तकरीबन चार बार औचक निरीक्षण कर चुके हैं। शुक्रवार को हुई UNI एक्सचेंज में हुई लूट मामले में पुलिस कप्तान ने बैंक से संबंधित पदाधिकारियों से गहन पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया। उधर लूट मामले में नगर इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित को निर्देश देते हुए कहा कि लूट कांड के हर एक बिंदुओं पर अनुसंधान जारी रखते हुए घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। ताकि लूट कांड का पर्दाफाश हो सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…