दरौंदा

छात्रवृत्ति को ले बैंक व्यवस्था के खिलाफ बच्चों का प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित गौरीशंकर उच्च विद्यालय के छात्रों ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर केनरा बैंक के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए बैंक परिसर में सोमवार को प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा किया। हंगामा करने वाले गौरीशंकर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के नौवीं एवं दसवीं वर्ग के छात्र शेखर कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार, दिपेश कुमार,विशाल कुमार, केशव कुमार, अभिषेक कुमार, चंद्रभान कुमार, इरशाद अंसारी, सौरभ कुमार आदि छात्रों का कहना था कि सितंबर से ही बैंक से साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, छात्राओं के लिए नेपकिन सहित विभिन्न योजनाओं की राशि अब तक बच्चों के खाते में नहीं गई है। बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते सरकार की महत्वपूर्ण योजना की राशि बच्चों के खाते में नहीं गई। बच्चे राशि का उठाव करने बैंक जाते हैं तो राशि खाते में नहीं रहती है। इन योजनाओं की राशि के लिए आए दिन हम बच्चे बैंक का चक्कर काट रहे हैं। इस मामले मे विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि 9 सितंब को केनरा बैंक दारौंदा में योजनाओं की राशि बच्चों की खाते में भेजने के लिए चेक एवं सूची भेजी गई। इसके बाद बैंक में कई दिनों तक चक्कर लगाते-लगाते थक गए। इसके बाद भी राशि स्थानांतरित नहीं होना बैंक की घोर लापरवाही उजागर हो रही है। सोमवार को बच्चों के साथ अभिभावक जब केनरा बैंक पहुंचे तो खाते में राशि नहीं आने पर आक्रोशित हो व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।छात्रवृत्ति को ले बैंक व्यवस्था के खिलाफ बच्चों का प्रदर्शन

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026