Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों में दिखी खुशी, एक भी निष्कासन नह

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में 44 केंद्रों पर चल रही मैट्रिक परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन एच्छिक विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान किसी भी केंद्र से एक भी परीक्षार्थी नहीं निष्कासित किए गए। वहीं दोनों पालियों को मिलाकर आठ परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पहली पाली में एक सौ 36 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें एक सौ 32 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में तीन सौ चार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें दो सौ 96 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहे। सभी केंद्रों पर दो मीटर की परिधि में धारा 144 लागू थी। केंद्र के आसपास भीड़ पर स्टैटिक, जोनल व सुपर जोनल दल के पदाधिकारियों की पैनी नजर देखी गई। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की सभी केंद्रों पर गहन जांच की गई। परीक्षार्थियों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने को लेकर खुशी देखी गई। मैट्रिक परीक्षा में लगाताार पांच दिनों से एक भी परीक्षार्थियों का निष्कासन नहीं हुआ। परीक्षा समाप्त होने बाद परीक्षार्थी अपने घर को रवाना हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026