दरौंदा में एक्सपायरी दवा की हो रही है धड़ल्ले से बिक्री

राहुल चौधरी/सिवान: एक तरफ इस कोरोना महामारी में स्वास्थ विभाग लोगों को बचाने के लगी है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ स्वास्थ विभाग के लोग मरीजों की जान गवाने में लगे हुए हैं. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी अस्पताल के समीप स्थित एक दुकानदार ने तीन साल के बच्चा को खाने के लिए एक्सपायरी दवा दे दिया. बतादें कि 3 वर्ष के बच्चे का इलाज दरौंदा पुरानी अस्पताल के समीप स्थित मां हेल्थ केयर सेंटर में कराया जा रहा था. जहां के डॉक्टर ने बच्चे के लिए ए-टू-जेड सिरप को लिखा. जिसके बाद हड़सर गांव निवासी अनिल प्रसाद ने मां हेल्थ केयर के समीप स्थित मां मेडिको सेंटर से दवा लिया.

दवा लेने के बाद उसका लेवल चेक किया तो मालूम चला कि 2 महीने पहले ही दवा की डेट समाप्त हो गया है. जिसके बाद दुकानदार से इसकी शिकायत करने पर दुकान के मालिक सागर चौधरी ने हाथापाई करते हुए दवा को छीन लिया एवं शिकायत करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दिया. जिसके बाद अनिल प्रसाद ने दरौंदा थाने में आवेदन लिख कर थाना में दिए है. बतादें कि 2 महीने पहले मां हेल्थ केयर में ही एक महिला की मौत हो गई थी. जिसके बाद परिवार वालों ने काफी बवाल काटा था किसी तरह कुछ लोगों के द्वारा मध्यस्था करके मामले को सुलझाया गया था. तब तक यह एक और मामला तूल पकड़ रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026