Categories: पटना

कबाड़खाने में हुआ विस्फोट, काम कर रहे दो मजदूरों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

पटना: खबर जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है। जहां मंगलवार को एक कबाड़खाने में विस्फोट हो गया। विस्फोट कैसा था, यह इससे समझा जा सकता है कि इसकी चपेट में आने के कारण वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा मंगलवार को टिकरी रोड, अली नगर में हुआ है। जहां जीएम प्लास्टिक कबाड़ फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग कबाड़ खाने में घुसे तो तीन लोग तड़पते दिखे। इस दौरान रोहतास जिला के विक्रमगंज थाना के धारूपुर निवासी व वर्तमान में नगर थाना के शाहपुर के धनजी पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मो. तौकीर ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया।वहीं बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेल्डाना गांव का तूफादुल शेख विस्फोट में घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया है।

आसपास के लोगों के अनुसार अली नगर में जीएम कबाड़ के दुकान में मंगलवार को उस वक्त ब्लास्ट हुआ, जब दुकान में कबाड़ लेकर एक व्यापारी धनजीत पहुंचा। वह हथौड़े के प्रहार से पुराने सामानों को पीटने लगा। इसी दौरान विस्फोट हो गया। उस वक्त तौकीर वहीं खड़ा था। जैसे ही धनजीत ने हथौड़े से प्रहार किया, वैसे ही जोरदार विस्फोट हुआ। जिसके जद में आने से संचालक तौकीर, तुफाजुल शेख एवं धनजीत जख्मी हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026