महाराजगंज-मशरख रेल खंड पर आने वाले दिनों में दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेन: सांसद

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज- मशरख रेल खंड पर आनेवाले दिनों में एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। इससे यात्री पटना, कोलकाता, दिल्ली तक यात्रा कर सकेंगे। यह बातें स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार की शाम मोहन बाजार स्थित भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनीष सिंह के आवास पर पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तेज गति से महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य हो रहा है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि महाराजगंज स्टेशन भवन नए भवन में जल्द से स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

इसके लिए भवन निर्माण का काम अंतिम चरण में है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच आज कारगर हो रही है। पूरे देश में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हो रहा है जिससे यात्रियों को समय की बचत हो रही है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संजय सिंह राजपूत, अरविंद स्वामी, प्रो. प्रभात सिंह, अमरजीत सिंह, अवधेश पांडेय, प्रो. सुबोध सिंह, प्रकाश सिंह पप्पू, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026